विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Gangrep With The Student

तीसरी की छात्रा के साथ कर डाला गैंगरेप, गर्दन मरोड़ ले ली जान

अजय कुमार। | Dec 20, 2012, 09:48AM IST
 
 

पटना। दिल्ली में हुई गैंपरेप की घटना पर भले संसद हिल गयी हो पर बिहार में तीसरी क्लास की एक लडक़ी के साथ गैंप रेप के बाद उसकी गर्दन मरोड़ कर की गयी हत्या पर कोई खलबली नहीं है। सहरसा की यह घटना है। वाकये के दिनों बाद किसी भी किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
 
क्या है मामला ?
 
मंगलवार की सुबह नहर के किनारे से लडक़ी का शव उसके घरवालों ने बरामद किया। इस मामले में अब तक सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर के बेलवारा गांव के सुनील पासवान की बेटी सोमवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वह गायब हो गयी। घरवालों ने उसकी तलाश की। मगर वह नहीं मिली। घर वाले पुलिस के पास गये। मगर वहां भी उन्हें रिस्पांस नहीं मिला। अगले दिन घर के लाग मुहल्ले के दूसरे लोगों ने साथ इस आशंका में नहर की ओर गये तो जलकुंभी में बच्ची का शव मिला। गांव वालों के मुताबिक बच्ची के साथ कुछ बुरा होने के लक्षण मिले।
 
SP का यह है कहना - 
 
सहरसा के एसपी एके सत्यार्थी ने भास्कर डॉट कॉम से कहा : दस साल की एक बच्ची का शव मिला है। गैंग रेप की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने पर होगी और वह रिपोर्ट अब तक नहीं आयी है। उनके अनुसार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई है।
 
इसके पहले बांका के कटोरिया में दसवीं की एक छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना हुई। इस संबंध में लडक़ी के परिजनों ने कटोरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
 
महिला उत्पीडऩ की घटनाओं में बेतहाशा इजाफा : कंचनबाला
 
लंबे समय से महिला अधिकारों को लेकर काम करने वाली कंचन बाला ने कहा कि राज्य में लड़कियों पर यौन अत्याचार की घटनाओं में व्यापक इजाफा हुआ है। तमाम तरह के बहस के बावजूद यह सरकार का काम है कि वह महिलाओं की हिफाजत की जिम्मेदारी ले।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment