राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
झारखंड, यूपी और बिहार के 40 से ज्यादा मामलों में पुलिस को थी इसकी तलाश
Bhaskar News
| Sep 28, 2012, 18:20PM IST

रोहतास एसपी मनु महाराज ने बताया कि प्रकाश उरांव को गिरफ्तार करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से 50 हजार रूपये इनाम घोषित करने के प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया था, जो जल्द हीं अनुशंसित होकर आने ही वाला था। समझा जा रहा है कि पुलिस के बढ़ते दबाव में इस नक्सली कमांडर ने आत्मसमर्पण कर दिया।
रोहतास थाना के कुरियारी गांव का रहने वाला यह नक्सली पुलिस दल पर हमला कर हथियार लूटने, नौहटा में थाना पर हमला करने, मटियावा में पुलिस के साथ मुठभेड़, बन्डा में तीन खरवार किसानों की हत्या सहित सोली, धनसा घाटी और बधुआ मुठभेड़ में भी शामिल रहा है। 2007 से यह नक्सली सक्रिय गतिविधियों में भाग लेना शुरू किया। हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश से भागकर बिहार में कैमूर की पहाड़ियों के विभिन्न गांवों में छुपकर रहता था।






