पटना। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अमिताभ ने हॉलीवुड फिल्मों के भोजपुरी नाम बताए हैं वहीं इस पर लोगों ने कमेंट भी किए हैं।
बिग बी ने 'टाइटेनिक' फिल्म का भोजपुरी नाम 'नौका देले धोका', तथा 'घोस्ट राइडर' का नाम 'भूत चढ़ गएल', 'मिशन इम्पॉसिबल का भैया जी इ न हो पाई', 'मिशन इम्पॉसिबल 2 का भैया जी हम कहत रहीं, इ ना हो पाई', 'मिशन इम्पॉसिबल 3 का, अबे कितनी बरी कहिबे इ ना हो पाई', 'ब्लैक हॉक डाउन का काला बटेर मर गईल', 'कुंग फू पंडा का कुंगफू पांडेय' बताया है।
अमिताभ के इस ट्वीट पर लोगों ने कमेंट भी किया है। प्रशांत कुमार झा ने लिखा है, 'बहुत ही बढ़िया! सर आप ये भी बताएं कि 'सीटीजन केन और द लॉर्ड्स ऑफ रिंग्स' का भोजपुरी वर्सन क्या हो सकता है।' वहीं बाकी अन्य लोगों ने लिखा है बहुत शानदार।