रोशन सेठ की लाइफ में 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'गांधी' टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म में रोशन जवाहर लाल नेहरु के किरदार में थे। फिल्म में रोशन के शानदार अभिनय के लिए खूब सराहा गया। यही नहीं, रोशन को 'बाफ्टा अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल' के लिए नामांकित भी किया गया था।