भोजपुरी फिल्म में काम करेंगे वारविक

हैरी पॉटर, स्टार वार्स सहित कई हॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से दुनिया भर में चर्चित स्टार ‘वारविक डेविस’ अब भोजपुरी फिल्मों में काम करनेवाले हैं। वारविक डेविस ने भारत तथा हांगकांग की साझेदारी में बन रही भोजपुरी फिल्म ‘चिंगारी’ में काम करने की सहमति दी है। भारत की 'खुशी क्रियेशंस एण्ड कम्यूनिकेशन' तथा हॉंगकॉंग की 'सिटी इंटरटेनमेंट लिमिटेड' के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘चिंगारी’ के निर्माता श्रेय श्रीवास्तव तथा निर्देशक केडी हैं। ( और खबरों के लिए क्लिक करें )
फिल्म ‘चिंगारी’ के प्रचारक शशिकांत सिंह तथा रंजन सिन्हा के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग भारत में की जायेगी जिसके लिए जल्द ही हॉलीवुड स्टार वारविक डेविस भारत आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता श्रेय श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी फिल्म ‘चिंगारी’ में स्टार वारविक डेविस की भूमिका लोगों को चौंकाएगी। हमेशा कुछ अलग करने तथा भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की दिशा में क़दम उठाने का यह महत्वपूर्ण प्रयास है। श्रेय श्रीवास्तव के मुताबिक, उन्होंने जब डेविस को भोजपुरी फिल्म का ऑफर दिया तो खुद वारविक डेविस भी चौंक गए, मगर उन्होंने हां कह दिया है। अगले माह हम वारविक डेविस के साथ भारत में अपनी भोजपुरी फिल्म ‘चिंगारी’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस भोजपुरी फिल्म के कैमरामैन हैं मनोज कुमार, फिल्म की कहानी तथा पटकथा खुद श्रेय श्रीवास्तव ने लिखी है। संवाद वीरेन्द्र पाठक का है।
फिल्म का संगीत नरजिस म्यूजिक जारी कर रहा है। फिल्म में रानी चटर्जी, सुशील सिंह, श्वेता हलदर, प्रकाश अवस्थी, दीपा सिंह तथा खुद श्रेय श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में प्रकाश जैस, सिकंदर खान, राजीव वशिष्ठ, कौशल, गौरी शंकर की भी मुख्य भूमिका है। फिल्म में डांसिंग क्वीन सीमा सिंह का डांस भी लोगों को आकर्षित करेगा। ‘चिंगारी’ का संगीत वैष्णव देवा ने दिया है। फिलहाल, वारविक डेविस के भोजपुरी फिल्मों में काम करने की सहमति देने पर भोजपुरी वर्ल्ड में खुशी का माहौल है।
दो हजार साल पहले : जानें दुनिया के पहले गणतंत्र के बारे में
इश्क में 'गिरफ्तार' होंगी सुप्रेणा और मोनिका, तस्वीरों में देखें उनकी अदाएं!







