PHOTOS: लहू के दो रंग में कुछ यूं दिखेगा जलवा, इस हुस्न परी का

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के नए-नवेले सुपरस्टार हैं। हाल-फिलहाल उनकी जो भी फिल्में रिलीज हुईं, वे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रहीं। शायद यही वजह है कि वे लगभग सभी निर्माता-निर्देशकों के चहेते बने हुए हैं। ऐसा ही हाल अभिनेत्री अंजना सिंह का भी है। अंजना भी अपने अभिनय की वजह से सबकी चहेती बनी हुई हैं।
ऐसे में इन दोनों की जोड़ी एक साथ रुपहले पर्दे पर दिखाई दे तो फिल्म का सुपरहिट होना निश्चित ही है। हाल ही में रिलीज हुई 'देवरा पे मनवा डोले' ने इस बात पर मुहर भी लगा दी है, जिसमें खेसारी-अंजना की जोड़ी थी।
अब यह जोड़ी 'लहू के दो रंग' में दिखेगी। 'अनिल & अनिल फिल्म्स एवं यश 999 मूवीज' के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता अनिल कुशवाहा एवं कैलाश केशरवानी हैं। वहीं, निर्देशक मंजुल ठाकुर एवं कथा-पटकथा मनोज के कुशवाहा का है। देखिए अंजना सिंह की अदाएं उनकी खास तस्वीरों में....






