विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Patna >> I Know Only One Culture That's Are Work Culture

'सिर्फ एक ही कल्चर जानता हूं, वह है वर्क कल्चर'

Bhaskar News | Sep 01, 2012, 11:21AM IST
 
 

पटना। मैं सिर्फ एक ही कल्चर जानता हूं, वह है वर्क कल्चर। कृषि का अनुभव अब काम आएगा। कृषि रोडमैप की समीक्षा करने और उसे जमीन पर उतारने में सहूलियत होगी। यह कहना है राज्य के नए मुख्य सचिव अशोक कुमार सिन्हा का।



उन्होंने शुक्रवार शाम निवर्तमान मुख्य सचिव नवीन कुमार से पदभार ग्रहण किया। सामान्य प्रशासन के प्रधान सचिव दीपक कुमार, बिजली बोर्ड अध्यक्ष पीके राय जैसे अधिकारियों के अलावा अशोक सिन्हा के पुत्र रोहित खास तौर पर मौजूद थे। दो बार कृषि उत्पादन आयुक्त और वर्तमान में विकास आयुक्त रहे अशोक कुमार सिन्हा ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में कहा कि सरकार के कार्यो को आगे बढ़ाएंगे।



प्राथमिकता के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने ऊर्जा को प्राथमिकता घोषित किया है। उनकी पहली प्राथमिकता वही होगी। फिर कृषि रोड मैप, आधारभूत संरचना और दूसरे जरूरी काम। मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने एक माह की कार्ययोजना जारी कर दी। प्रत्येक पखवाड़ा वे ऊर्जा विभाग की समीक्षा करेंगे। प्रत्येक पंद्रह तारीख कृषि रोड मैप के लिए निर्धारित की गई है। 25 वीं तारीख को जिलाधिकारियों की समीक्षा होगी।



झारखंड से शुरू किया करियर



1976 बैच के वरीय आईएएस अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने अपने जीवन के बहुमूल्य समय वर्तमान झारखंड और अविभाजित बिहार के दक्षिण में बिताए। कैरियर की शुरुआत रांची से सहायक समाहर्ता के तौर पर की। उसके बाद जमशेदपुर, सिमडेगा में एसडीओ और हजारीबाग, गिरिडीह के उपायुक्त रहे। पलामू के कमिश्नर भी रहे। कुल आठ वर्ष उन्होंने वर्तमान झारखंड क्षेत्र में सेवा दी। सचिव, प्रधान सचिव के रूप में भवन, लघु सिंचाई, सिंचाई, कृषि और उद्योग विभागों की जिम्मेवारी संभाली। कृषि उत्पादन आयुक्त रहते कृषि रोड मैप को तैयार करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।



दी शुभकामनाएं



मुख्य सचिव का पदभार सौंपने से पहले नवीन कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सभी डीएम-कमिश्नर से बात की। अधिकारियों ने उन्हें सुखद भविष्य की शुभकामना दी। शनिवार को नवीन कुमार सुशासन सोसाइटी के महानिदेशक का पदभार संभालेंगे। रिटायरमेंट से पहले निवर्तमान भवन निर्माण सचिव सुधीर कुमार ने उन्हें नए बंगले के आवंटन की चिट्ठी भी सौंप दी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment