विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Muzaffarpur >> Including MLA Five People Injured In Muzaffarpur In Bihar

बिहार के मुजफ्फरपुर में विधायक समेत पांच लोग दुर्घटना में घायल

Bhaskar News | Jan 18, 2013, 09:55AM IST
 
 

मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बरुआरी ईस्ट बेस्ट कॉरिडोर के निकट बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में पटना जिले के मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक अरुण मांझी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मांझी दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर आ रहे थे, तभी उनकी कार घने कोहरे के कारण पहले से खड़ी दुर्घटनाग्रस्त एक निजी बस से टकरा गई। इस दुर्घटना में मांझी, पुनपुन के डुमरी निवासी और जनता दल यूनाईटेड के नेता राजेश्वर मांझी, राजेन्द्र नगर के गजेंद्र मांझी और अंगरक्षक छबीला बैठा के और वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल मुजफ्फरपुर के  श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment