पटना। श्रीलंका में होने वाले महिला टी 20 क्रिकेट विश्वकप में शुभ लक्ष्मी बिहार-झारखंड का परचम लहराने को तैयार है। बॉलर शुभ लक्ष्मी का बैंगलोर में कैंप चल रहा है। श्रीलंका में भारत के साथ पहला मैच 27 सितंबर को होना है।
यह संयोग ही है कि अंडर 19 क्रिकेट में विश्व विजेता बनी भारतीय टीम का हिस्सा छपरा के रविकांत सिंह थे। अब शुभ लक्ष्मी से बिहार-झारखंड को ढेर सारी उम्मीदें हैं। शुभ लक्ष्मी मूल रूप से बिहार के नवादा जिले की रहने वाली हैं। फिलहाल उनके पैरेंट झारखंड के हजारीबाग में शिफ्ट कर गये हैं।
क्रिकेटर कीर्ति आजाद, अमिकर दयाल, सबा करीम, महेंद्र सिंह धौनी, रविकांत की कड़ी में शुभ लक्ष्मी का शामिल होना किसी भी राज्य के लिए फख्र की बात है।
शुभ लक्ष्मी के लिए यह साल कॅरियर के लिए बड़ा महत्वपूर्ण रहा। फरवरी में उनका सेलेक्शन भारतीय टीम में बतौर गेंदबाज हुआ। इस साल वेस्ट इंडिज, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ हुए मुकाबले में शुभ लक्ष्मी का प्रदर्शन उम्दा रहा। वेस्ट इंडिज के खिलाफ उन्हें दो और ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए टी-20 के पांच मुकाबलों में छह विकेट झटके। इंग्लैंड के साथ हुआ मैच बारिश के चलते बाधित हो गया था।
राह नहीं थी आसान
ईस्टर्न रेलवे और इस्ट जोन से खेल चुकीं शुभ लक्ष्मी के लिए यह सफर आसान नहीं था। भाइयों के साथ बल्ला और गेंद उठाने वाली शुभ बचपन के दायरे से बाहर हुई तो क्रिकेट खेलना पिता को अच्छा नहीं लगता था। उन्होंने मना भी किया। लेकिन दोनों भाई उसके साथ थे। उन्होंने मां को भी मना लिया। इस तरह खेल में शुभ लक्ष्मी के लिए खेल की दुनिया सपनों और कॅरियर की दुनिया बन गयी। पुलिस की नौकरी में रहे पिता को घर की डेमोक्रेसी के आगे झुकना पड़ा। वह भी बेटी के साथ खड़े हो गये।
जुनून से बढ़ी आगे
भाई विजय प्रकाश कहते हैं: मेरी बहन में जुनून था। खेलने को लेकर वह हमेशा उत्साहित रहती थी। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, दूसरे खेलों में भी उसकी रुचि थी। पर बाद में उसने क्रिकेट को अपना कॅरियर बना लिया। भास्कर डॉट कॉम से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम अपने को खेल पर फोकस नहीं कर सके।
PICS: मुख्यमंत्री के बेटे ने वर्ल्डकप में किया था कमाल, जाने और बहुत से 'राज'!
PICS: इस शख्स के बारे में जितना जानेंगे आप, उससे ज्यादा होंगे हैरान!
दुर्लभ तस्वीरें:इस शख्स के कारनामे से हिल गई थी दिल्ली, रो पड़ीं थीं इंदिरा!
PICS: दुनिया पर 'राज' कर रहा है एक छोटे से शहर में पैदा हुआ ये शख्स!
TOP 10 टूरिस्ट प्लेस: जरा देखिए तो यहां के शानदार नजारे!