राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पानी के लिए विधायक ने शुरू की पदयात्रा
Bhaskar News
| Jul 11, 2012, 10:28AM IST
पदयात्रा पर निकले विधायक भाई दिनेश ने कहा कि सात दिन बाद यानी 16 जुलाई को डिहरी में नहर विभाग के चीफ इंजीनियर से मुलकात कर किसानों की समस्या से उनकों अवगत कराया जायेगा। इस दौरान किसानों को जगाने के लिए 27 जगह पर सभा का आयोजन करने की योजना बनाई गई है ।
राजद विधायक भाई दिनेश ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में किसान भूखे मर रहे है और कृषि विभाग के अफसर मालामाल हो रहे है। खेतों में पानी नहीं। खाद उचीत मुल्य पर नहीं। फसल हो गया तो सरकारी दुकान नहीं। वहीं उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के मांग के अनुरूप नहरों में पानी नहीं दिया गया तो आरा-पार की लड़ाई शुरू की जायेगी।
गौरतलब है कि बीते साल नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के मुद्दे को लेकर 32 दिनों तक राजद विधायक समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे थे। विधायक के धरने से घबराया जिला प्रशासन आनन-फानन में नहरों को जेसीबी मशीन से उड़ाहीं कराने का काम शुरू किया था। जो कुछ दिन तक चलने के बाद बन्द कर दिया गया।








