विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> JDU Mla Abused In Shahnawaj Conference

शाहनवाज की सभा में नीतीश कुमार के विधायक ने दी भद्दी गाली!

Satya Prakash | Apr 11, 2012, 11:31AM IST
 
 


नवगछिया। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी के प्रयास से ही आज नवगछिया में राजधानी ट्रेन का ठहराव संभव हो सका है। इसके लिए वे धन्यवाद की पात्र हैं। ये बातें भागलपुर के सांसद शहनवाज हुसैन ने मंगलवार को सोनपुर रेल मंडल के बरौनी-कटिहार रेलखंड के नवगछिया स्टेशन पर नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित ठहराव का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कही। ( और खबरों के लिए क्लिक करें )

 

 

इस मौके पर अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक गोपाल मंडल, ई. शैलेन्द्र, अजय मंडल, अमन पासवान, डीआरएम आरएल गुप्ता सहित कई लोगों ने भी संबोधित किया। सांसद ने कहा कि ममता दीदी से कोलकाता में मिला और उनके समक्ष अपनी मांगों को रखा जिसे सहर्ष स्वीकार कर रेल मंत्रालय से करवाने का वायदा किया था।

 

 

उन्होंने कहा कि आज से 15 साल पूर्व नवगछिया में अवारा कुत्तों और अंधेरा का सम्राज्य था लेकिन उनके प्रयास से नवगछिया को मॉडल स्टेशन के साथ ग्रेड ए की सुविधा मिली। उन्होंने कहा कि अब नरायणपुर, खरीक और बिहपुर रेलवे स्टेशनों को भी मॉडल स्टेशनों का दर्जा दिलाने का प्रयास होगा। सांसद ने कहा कि यदि अच्छे एमपी और एमएलए हो तो विपक्ष में रहकर भी काम किया जा सकता है।

 

 

इस मौके पर अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने शहनवाज को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि इन्होंने ही किशनगंज में भी राजधानी ट्रेन को ठहराव करवाने की भी व्यवस्था करवाई थी। उन्होंने कहा कि सांसद में मजबूती से अपनी बातों को रखते है।

 

 

विवादों से अछूता नहीं रहा उद्घाटन

 

 

उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोग उस वक्त हतप्रभ हो गये जब गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने सभा को संबोधित करने के दौरान एक वाकया को समझाते हुए भद्दी गाली दे दी। गाली सुनकर उपस्थित कई महिलाओं को शर्मशार होना पड़ा। बावजूद विधायक को इस बातों से कोई अफसोस नहीं था। हद तो तब हो गई जब अपना भाषण समाप्त करने के बाद सांसद से खिलखिला कर गुप्त-गू करते नजर आये।

 

 

दिलचस्प बात यह रही कि इस कार्यक्रम को एक प्रतिष्ठित निजी चैनल द्वारा लाइव सीधा प्रसारण किया जा रहा था। वहीं विधायक के गालियों को इसे शर्मनाक घटना बताते हुए स्थानीय कांग्रेस नेता शीतल मंडल ने कहा कि सुशासन की सरकार में ऐसे विधायक भी है जहां जीतने के बाद आम जनता को गाली देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि को जनता कभी माफ नहीं करेगी। शीतल मंडल ने विधायक से क्षेत्र की जनता से मांगी मांगने की मांग की है।

 

 

सभापति हुए बेटिकट, सुशील मोदी का हुआ रिन्युअलअपहृत छात्र का शव देख आपा खो बैठी भीड़, पुलिस पर फुटा गुबार!ट्रेन में इस साधू के पास मिले लाखों रूपये, चौंक गई पुलिस!
सरकारी नौकरी के नाम पर रात भर इस महिला के 'जिस्म' से खेलता रहा इंजीनियर!ऐ भाई, जरा बच के: ऐसा नजारा कभी देखा है क्या?
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment