विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Muzaffarpur >> KBC Millionaire Sushil Kumar How Are Spent Five Million

PHOTOS: सुशील ने खोला राज, कैसे खर्च कर रहे हैं अपने पांच करोड़ रुपए!

1 of 6 Photos
पंजाब की सनमीत कौर साहनी ने कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में पांच करोड़ जीतकर इतिहास रच दिया है। पांच करोड़ रुपए जीतने वाली वह पहली महिला बन गई, साथ ही ऐसा करने वाली दूसरी प्रतिभागी भी। इससे पहले 'कौन बनेगा करोड़पति' कार्यक्रम में पांच करोड़ रुपए जीतने वाले सुशील कुमार रातों रात स्टार बन गए थे। लेकिन अब इस बात को एक साल से ज्यादा का वक्त हो चला है। इस एक साल में उनकी जिंदगी कितनी बदली है? आज की दुनिया में पैसा खर्च करने के बहुत से तरीके हैं। लेकिन सुशील कुमार हमें अपने घर के एक कोने में ले जाते हैं और बताते हैं कि उन्होंने सबसे पहले क्या खरीदा? वो बताते हैं, “ये मेरा जेनेरेटर है। हमारे यहां दिन में चार-चार घंटे बिजली नहीं आती है। पहले मैं टीवी पर समाचार और अपने पसंदीदा कार्यक्रम नहीं देख पाता था, लेकिन अब इसमें कोई समस्या नहीं है।” 'कौन बनेगा करोड़पति' शुरू से ही सुशील कुमार का पसंदीदा कार्यक्रम रहा है।
 
 
चमत्कार
 
 
सबने देखा कि बिहार में अनुबंध पर एक सरकारी दफ्तर में क्लर्क का काम करने वाले सुशील कुमार ने पांच करोड़ रुपए जीत कर इतिहास रचा। मनोविज्ञान में स्नातक सुशील कुमार इस कार्यक्रम में आने से पहले हर महीने लगभग साढ़े पांच हजार रुपए कमाते थे। सिर्फ 13 सवालों का जवाब देकर उन्होंने इतनी रकम जीत ली जिसे कमाने में उन्हें क़रीब 800 साल लग जाते। दुनिया भर में सुशील कुमार के इस कारनामे की चर्चा हुई। हो भी क्यों न, ये हूबहू ठीक ऑस्कर जीतने वाली फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियोर' की कहानी लगती है। जब हम मोतिहारी में सुशील कुमार के घर पहुंचे तो उनके घर में दीवारों 'कौन बनेगा करोड़पति' के मेजबान बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन की तस्वीरें दिखाई दीं। ये तस्वीरें एक साल पहले सुशील की जिंदगी के अद्भुत लम्हे की याद दिलाती हैं। सुशील कुमार का घर बहुत साधारण है। घर में चार मुख्य कमरे हैं जिनमें से एक-एक डबल बेड है। कोने में एक छोटा सा टीवी है। सुशील इसी घर में अपनी पत्नी, माता-पिता, चार भाइयों, दो सालियों और एक बच्चे के साथ रहते हैं। कुल मिला कर घर में 11 सदस्य रहते हैं। सुशील बताते हैं, “चूंकि ये बहुत ही छोटा शहर है, इसलिए मेरी आर्थिक मुश्किलें पूरी तरह दूर हो गई हैं। ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। ये भगवान का आशीर्वाद है।” 
 
आगे की स्लाइड्स में जानें और बहुत सी बातें...
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment