भाजपा और जदयू में ‘लभ मैरेज’ हुआ था : लालू

बेगूसराय। भाजपा और जदयू में ‘लभ मैरेज’ हुआ था। अब इसका टूटना फाइनल है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुरजी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘हुंकार रैली’ में पटना आने का न्योता दे दिया है। नीतीश के कारण 2003 में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। अब 2014 में लोकसभा चुनाव है, तो अधिकार यात्रा कर रहे हैं। जनता सब समझती है, इसीलिए विरोध कर रही है। ये बातें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने परिवर्तन यात्रा के दौरान बेगूसराय में कहीं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा प्रकरण पर उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अरविंद केजरीवाल अनाप-शनाप बोल रहे हैं। बिना सुरक्षा गारंटी के डीएलएफ ने वाड्रा को 65 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त लोन दे दिया तो क्या हो गया।
पूर्व मुख्यमंत्री लालू ने कहा, ‘कोई अपनी संपत्ति को किसी को फ्री में दे दे, तो केजरीवाल जी को क्या दिक्कत है।’






