विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Lalu Shouted For Hard Punishment To Rapists

देश की बेटियों के साथ रेप शर्मनाक, अपराधियों को मिले सख्त सजा : लालू

एजेंसी | Dec 29, 2012, 15:52PM IST
 
 


पटना। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव ने सामूहिक बलात्कार की शिकार छात्रा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उनकी पार्टी पीडि़ता के परिजनों के साथ है। 

श्री यादव ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि हाल के दिनों में राजधानी दिल्ली समेत बिहार और देश के कई हिस्सों में सामूहिक बलात्कार की घटनाएं बढ़ी है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों के साथ हो रही बलात्कार की घटना शर्मनाक है।

राजद अध्यक्ष ने गैंगरेप के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की और कहा कि इस पर यदि कड़ा कानून बनता है तो उनकी पार्टी भी इसके साथ है। उन्होंने पीडि़ता की सिंगापुर में हुयी मौत पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस घड़ी में वह उनके परिजनों के साथ हैं।उन्होंने लोगों से शांति बनाये रखने की भी अपील की। 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment