विज्ञापन
 
 
 
 

सोने के कलश से जगमगाएगा महावीर मंदिर का शिखर

 
Source: अमितेश कुमार   |   Last Updated 10:10(09/02/12)
 
 
 
 
पटना। गौरवशाली पटना को चार चांद लगाने वाले महावीर मंदिर का शिखर सोने के कलश से जगमगाएगा। यहां एक नहीं, दो कलश की स्थापना होगी। धार्मिक न्यास बोर्ड ने तय किया है कि महावीर मंदिर को भगवान महावीर की पसंद पर सजाया जाए। गोल्ड प्लेटेड कलश के निर्माण में 25 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि रामनवमी से पहले दोनों कलश की स्थापना कर दी जाएगी। उनकी योजना सिर्फ कलश तक ही सीमित नहीं है।



मंदिर का रंग अगले छह महीनों में बदल जाएगा। बाह्य एवं आंतरिक सजावट में एक करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च होगी। पूरी योजना है कि महावीर मंदिर को बजरंग बली के पसंदीदा रंग में डूबो दिया जाए।



लगेगा रेड ग्रेनाइट और मकराना का मार्बल



धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि मंदिर की बाहरी दीवारों पर देश का सबसे बढ़िया और महंगा रेड ग्रेनाइट लगाया जाएगा। अंदरूनी दीवारों को मकराना के व्हाइट मार्बल से चमकाया जाएगा। इस मार्बल का रंग दूधिया होने के कारण आकर्षक लगता है।



बेंगलुरू से आई थी विशेषज्ञों की टीम



महावीर मंदिर पर गोल्ड प्लेटेड कलश लगाने के लिए बंगलुरू से विशेषज्ञों की टीम पटना आई थी।आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि पूरी जानकारी हासिल करने के बाद टीम ने चेन्नई में कलश निर्माण कराने की सलाह दी। चेन्नई में कलश बन रहा है।



झारखंड के दो भक्तों ने दिए 16 लाख रुपए



गोल्ड प्लेटेड कलश स्थापना की बात चली तो झारखंड के दो भक्तों ने मिल कर 16 लाख रुपये धार्मिक न्यास बोर्ड के खाते में जमा कर दिया। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि एक ने 11 लाख तो दूसरे ने 5 लाख रुपये दिए हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 6

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Victoria’s Secret picks sexiest women
Jennifer Flaunts Her Killer Curves
Just Added

The pocket piglets
 फैशन शो के दौरान मॉडल एलिशिया रावत।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment