विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Manipulating With Woman In Rajdhani Express

रेलवे फिर शर्मसार, राजधानी एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़

Bhaskar News | Jun 26, 2012, 10:17AM IST
 
 

गया। नई दिल्ली से हावड़ा जा रही राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान कोच संख्या बी वन के सीट संख्या 65, 66 पर अपनी मां के साथ यात्रा कर रही दिल्ली की रहने वाली महिला यात्री सगुफ्ता के साथ छेड़छाड़ की घटना घटी। छेडख़ानी के आरोप में कोडरमा के रहने वाले यात्री सरदार सिमरन सिंह रुला को रेल पुलिस को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।



रेल थानाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह तथा रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी पोस्ट निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी वन के सीट संख्या 45 पर नई दिल्ली से गया के लिए कोडरमा निवासी सरदार सिमरन सिंह रुला ने यात्रा की। गया स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही सिमरन महिला यात्री के साथ छेडख़ानी करने लगा और ट्रेन से नीचे उतर गया।



छेडख़ानी का विरोध करते हुए महिला यात्री ने ट्रेन में वैक्यूम लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ड्यूटी पर तैनात रेल पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सरदार सिमरन सिंह रुला को हिरासत में ले लिया। साथ ही निजामउद्दीन ईस्ट नई दिल्ली के रहने वाली पीड़ित महिला यात्री के बयान पर रेल थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। इस दौरान स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक रुकी रही।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment