बहुजन समाज पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी ददन पहलवान उर्फ ददन यादव का नाम तो सुना ही होगा। नहीं सुना तो बता दें कि ये कुश्ती के बहुत शौकीन हैं, यही नहीं ये एक ऐसे राजनेता भी हैं जो निर्दलिय विधायक होते हुए भी हेलिकॉप्टर से अपने क्षेत्र में घुमकर चुनाव प्रचार किया करते थे। हाल-फिलहाल ये बिहार में मायावती की पार्टी बसपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष हैं।
बात यहां उनके राजनीति की नहीं बल्कि फिल्मी है। इन दिनों ददन पहलवान मुंबई में चहलकदमी करते हुए देखे जा रहे हैं। उनकी मुंबई में मौजूदगी का कारण है एक फिल्म, जिसके वे निर्माता है। फिल्म का नाम 'जुर्म के खिलाफ वीर लोरिक' है। फिल्म के बारे में पूछे जाने पर ददन पहलवान ने सिर्फ इतना ही बताया कि अभी पेपर वर्क चल रहा है, शूटिंग शीघ्र ही शुरू कर दी जाएगी। एस कुमार इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।
आगे की स्लाइड्स में जानें ददन पहलवान से जुड़ी और बातें....