राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अब पटना में नाबालिग के साथ गैंगरेप, आरोपी फरार
Agency
| Dec 27, 2012, 15:21PM IST

पटना। एक तरफ दिल्ली में हुए गैंगरेप के खिलाफ पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है वहीं दूसरी ओर बिहार की राजधानी में वहशियों ने फिर एक नाबालिग लड़की को अपना शिकार बना लिया।
पटना ग्रामीण क्षेत्र के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी केवई गांव में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छोटी केवई गांव में अपने नानी के घर आयी 15 वर्षीय किशोरी के साथ कल देर शाम तीन युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी घटना के बाद फरार हैं।










