PHOTOS: इस फिल्म में मोनालिसा ने कर दी 'बेशर्मी' की सारी हदें पार!

बी ग्रेड हिंदी फिल्मों में अपने नंगे जिस्म को दिखाने के बाद मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों में भी नग्नता को बढ़ावा देने लगी हैं। मोनालिसा की आने वाली भोजपुरी फिल्म 'एक बार फिर मैंने प्यार किया' में जमकर जिस्म की नुमाइश की गई है। फिल्म में अभिनेता बॉबी खान के साथ मोनालिसा ने खूब लिपलॉक सीन दिए हैं। इस फिल्म में मिलिंद गुणाजी और अली खान भी हैं। ( और खबरों के लिए क्लिक करें )
पहली बार फिल्मों में इस अभिनेत्री ने दिए कई अंतरंग सीन, देखें तस्वीरें!
हिंदी फिल्म 'लंदन कॉलिंग' को डब करके भोजपुरी में 'एक बार फिर मैंने प्यार किया' नाम से बनाई जा रही है। इस फिल्म की क्या कहानी है, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा, लेकिन यू ट्यूब पर जारी फिल्म का शो रील देखने के बाद यह जरूर एहसास हो जाता है कि इसमें अश्लीलता जमकर परोसी गई है और यह एक एडल्ट फिल्म होगी। फिल्म के निर्देशक सुभाष हैं, वहीं निर्माता अभिषेक धारीवाल और सह निर्माता राहुल पाठक हैं।
क्या हुआ कि आधी रात को SUICIDE करने जा रही थी ये अभिनेत्री
फेसबुक पर फिल्म के सह निर्माता राहुल पाठक ने मोनालिसा की तुलना विद्या बालन से की है। वहीं, इस कमेंट पर मजा लेते हुए निर्माता अभिषेक ने मोनालिसा को भोजपुरी फिल्मों की सनी लियोनी करार दिया है। निर्माता द्वारा फेसबुक और यू ट्यूब पर डाले गए फिल्म के वीडियो को देखने के बाद सवाल यह उठता है कि भोजपुरी जैसी साफ-सुथरी भाषा में बनी इस फिल्म में अश्लीलता परोसने का आखिर मकसद क्या है? क्या भोजपुरी फिल्मों में जो दिखाया जा रहा है, वैसा कुछ भोजपुरी भाषी क्षेत्रों में होता है? जवाब हमने फिल्म की अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक से जानने की कोशिश की।
...जब इस सुपरस्टार के गृह प्रवेश पर उमड़ा बॉलीवुड, देखिए तस्वीरें!
भास्कर डॉट कॉम ने जब मोनालिसा से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि इस हिंदी फिल्म को मैंने पांच साल पहले किया था। इसे भोजपुरी में डब करके रिलीज करने का क्या मकसद है, मैं कुछ नहीं कह सकती। मोनालिसा ने अश्लील दृश्य परोसे जाने के सवाल पर कहा कि वे सारे सीन्स हिंदी के लिए थे, न की भोजपुरी के लिए। उस फिल्म में जो भी बोल्ड सीन दिखाए गए हैं, उसका भोजपुरी से कोई लेना-देना ही नहीं है। मोनालिसा ने कहा कि भोजपुरी में अगर डर्टी पिक्चर भी बनती है तो उसका कलेवर क्षेत्रीय होगा, न की मेट्रो सिटी की तरह।
PICS: जब एक शख्स ने इंदिरा गांधी को किया था रोने पर मजबूर!
वहीं, फिल्म के निर्माता अभिषेक धारीवाल ने कहा कि भोजपुरी में इससे भी बोल्ड फिल्में बन चुकी हैं, जो मार्केट में बिक रहा है, वहीं हम दर्शकों को परोस रहे हैं। भोजपुरी क्षेत्रों और वहां के बच्चों में अश्लीलता को बढ़ावा देने के सवाल पर अभिषेक ने कहा कि हमारी फिल्म 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज हो रही है। इसलिए बच्चों के देखने का सवाल ही नहीं है।







