जबरदस्त अभिनय से किया कायल, हर तरफ है जलवा, देखें तस्वीरें!

‘एलान बा’ में अपनी बोल्ड अदा दिखा चुकी मोनिका सिंह बत्रा इन दिनों भोजपुरी वर्ल्ड में छाई हुई हैं। हर बड़ा निर्माता मोनिका सिंह बत्रा को अपनी फिल्म में साईन करना चाहता है। मोनिका सिंह बत्रा की पहली फिल्म ‘एलान बा’ में उनके नायक थे भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी और आज मोनिका सिंह बत्रा भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन तथा पवन सिंह के अलावा विक्रांत सिंह के अपोजिट भी नायिका बनकर नजर आने वाली हैं। ( और खबरों के लिए क्लिक करें )
मोनिका सिंह बत्रा अब पवन सिंह की नायिका बनकर नजर आयेंगी फिल्म ‘खून के इल्ज़ाम’ में। इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं निर्माता रमेश सिंह जबकि निर्देशक हैं सनोज मिश्रा। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों काफी तेज़ी से चल रही है। फिल्म में पवन सिंह की नायिका बनी मोनिका बत्रा कहती हैं पवन सिंह जी काफी व्यवहारिक कलाकार हैं। सेट पर हमेशा सबको हंसाते रहते हैं। लगता ही नहीं कि वे इतने बड़े स्टार हैं।
फिल्म के निर्माता रमेश सिंह तथा निर्देशक सनोज मिश्रा की भी मोनिका सिंह बत्रा खूब तारीफ करती हैं। इस फिल्म के अलावा मोनिका सिंह बत्रा भोजपुरी फिल्म ‘कसम तिरंगा के’ में मुख्य नायिका के रूप में नजर आयेंगी। इस फिल्म ‘कसम तिरंगा के’ का निर्माण निर्मात्री रन्जू सिन्हा कर रही हैं जबकि निर्देशक हैं राजीव कुमार।
इसके अलावा मोनिका सिंह बत्रा़, विक्रांत सिंह के अपोजिट फिल्म ‘सईंया अरब गईले ना’ में नजर आयेंगी। ज्ञानेन्द्र कुमार प्रस्तुत इस फिल्म में मोनिका और विक्रांत के साथ में हैं रितिका शर्मा, अयाज खान, माया यादव तथा श्वेता मिश्रा। इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के नंबर वन खलनायक संजय पांडे मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं। इस फिल्म के गीत एस. कुमार, शंकर सैदपुरी, अशोक सिन्हा ने लिखा है जबकि संगीत दिया है गुणवंत सेन ने।
त्रिलोक चित्र मंदिर के बैनर तले बननेवाली फिल्म ‘सईंया अरब गईले ना’ के कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार गुप्ता, दीपशिखा गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव तथा आरपी सिंह हैं जबकि सहयोगी निर्माता हैं प्रियदर्शी श्रीवास्तव ‘विक्की’। फिल्म की कहानी मोनिका सिंह ने लिखी है जबकि पटकथा और संवाद शंकर सैदपुरी के हैं। नृत्य निर्देशक हैं कानू मुखर्जी, कैमरामैन प्रमोद पांडे तथा प्रचारक शशिकांत सिंह तथा रंजन सिन्हा हैं। मोनिका सिंह बत्रा सुदीप पांडे के अपोजिट फिल्म ‘गजब सिटी मारे सईंया पिछवाड़े’ में भी नजर आयेंगी।





