विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Bhagalpur >> Mortgages For Rs 500 In Bihar Dalit Mother - Daughter Released

बिहार में 500 रुपए के लिए बंधक दलित मां-बेटी रिहा

Bhaskar News | Jan 25, 2013, 10:03AM IST
 
 

जमुई। शहर के कचहरी चौक स्थित ईंट भट्ठा मालिक प्रह्लाद सिंह के घर से पिछले 6 दिनों से बंधक बनाई एक दलित महिला मंजू देवी को गुरुवार की शाम मुक्त करा लिया गया। मंजू के साथ उसकी बेटी भी बंधक थी। एक गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ता की शिकायत पर जमुई थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मंजू सिकंदरा थाना क्षेत्र के मंजोस गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि वह प्रह्लाद सिंह के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। इस दौरान उसने 5 सौ रुपए एडवांस लिए थे। लेकिन गर्भवती हो जाने के कारण छुट्टी लेकर वापस घर चली आई। डिलेवरी के बाद भी जब काम पर नहीं लौटी तो शनिवार को प्रह्लाद ने मंजू को घर बुलाया और पैसे वापस मांगे। मंजू ने जब पैसे वापस करने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी तो वह भड़क गया और एक कमरे में बंद कर दिया। मंजू ने बताया कि उसका पति और बेटा भी लापता है। 
 
 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment