विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Patna >> Munna Shukla Sought Extortion Money With Director Of Engineering College In Bihar

जेल में बंद नीतीश के पूर्व विधायक ने मांगी 7 करोड़ की रंगदारी

Bhaskar News | Oct 28, 2012, 16:44PM IST
 
 


मुजफ्फरपुर/पटना। पूर्व मंत्री बृजबिहारी हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला ने वैशाली के भगवानपुर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर से सात करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। पटना साहिब ग्रुप ऑफ कॉलेज भगवानपुर, वैशाली के डायरेक्टर संतलाल यादव ने मुन्ना शुक्ला पर यह आरोप लगाया है। इस बाबत एसपी को एक आवेदन दिया गया है। आवेदन में डायरेक्टर ने अपनी जान माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। वैशाली एसपी ने बताया कि डायरेक्टर के आवेदन के आधार पर भगवानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


रंगदारी मांगे जाने के आरोप के बाद मुन्ना शुक्ला के सेल में शनिवार देर शाम छापेमारी की गई। वहां से एक मोबाइल व चार्जर बरामद किए गए। जेल अधीक्षक के बयान पर पूर्व विधायक समेत तीन अन्य कैदियों पर मिठनपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मुजफ्फरपुर के डीएम संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि बरामद मोबाइल व चार्जर उक्त सेल में लावारिश हालत में पड़े हुए थे। उस सेल में चार कैदी रहते हैं। प्रिंट आउट निकलने के बाद ही इस बात का पता लग पाएगा कि मोबाइल किसका है।



आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला...


 


(फोटो कैप्शन- जेल में हथियार लहराकर नाचते पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला)
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment