पटना: नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी अधिकार रैली से ठीक पहले बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने मोदी के समर्थन में फिर से बयान दिया है। ठाकुर के इस बयान से बिहार की एनडीए सरकार के अंदरुनी मतभेद फिर से सामने आ गए हैं।
सीपी ठाकुर ने कहा है कि अगर मोदी गुजरात चुनाव भारी बहुमत से जीतते हैं तो वे एनडीए के पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं। उन्होंने ये बातें इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कही है।