विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Naxalites Slit Throats Of People In Bihar

बेहद क्रूर इंसान है ये शख्स, पलभर में काट देता है गला

Satya Prakash | Jul 06, 2012, 07:43AM IST
 
 


जमुई।सोनो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली कोल्हा यादव ने गुरुवार को सदर थाना में जो राज खोले हैं, उससे पुलिस वालों के होश उड़ गये है। एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि वह नक्सली अदालत में मौत की सजा दिए गए लोगों का गला काटने का काम करता था। अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की वह गला रेत कर हत्या कर चुका है।

कोल्हा पर ये हैं आरोप

कोल्हा यादव की बातों पर मुहर लगाते हुए एसपी ने बताया कि वह सोनो थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग वैन पर हमला कर चार सिपाही और एक दारोगा की हत्या का भी मुख्य आरोपी है। इसके अलावे झाझा रेल कांड, खैरा के मिलनीटांड, सरकंडा तथा चरका पत्थर व खैरा प्रखंड मुख्यालय भवन उड़ाने में भी उसने प्रमुख भूमिका निभायी थी। एसपी ने बताया कि कोल्हा यादव के खिलाफ जिले के नक्सल प्रभावित सभी थानों में मामले दर्ज हैं।

इलाके में शीर्ष नेता बन चुका था

एसपी ने बताया कि इलाके के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के बाद संगठन ने कोल्हा यादव को ही बड़ा नेता घोषित कर रखा था। एसपी ने बताया कि कोल्हा की निशानदेही पर पुलिस ने एक राइफल, पुलिस वर्दी और नक्सली झंडा बरामद किया है। गौरतलब है कि पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये कांबिंग ऑपरेशन के दौरान सोनो थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव से सोमवार को गिरफ्तार किया था।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment