सुर्खियों में आई कामयाबी, हुआ नए 'एंग्रीयंग मैन' का उदय

भोजपुरी में इन दिनों फिल्म "लहू के दो रंग" की कामयाबी काफी सुर्ख़ियों में है. हालांकि, इस फिल्म में खेसारीलाल यादव और अंजना सिंह की कामयाब जोड़ी मौजूद हैं लेकिन फिल्म को लेकर जिस शख्स की ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं अभिनेता राजेश राज।
अपनी पहली ही फिल्म में राजेश राज ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया है. मजबूत कद -काठी और कसरती बदन वाले राजेश राज जब परदे पर विलेन की धुनाई करते नज़र आते हैं, तो वो कहीं से भी अविश्वसनीय नहीं लगते.
"लहू के दो रंग" की कामयाबी के बाद आज राजेश राज उस मुकाम पर हैं जहां वो अपने ख्वाहिशों को और परवान चढ़ा सकते हैं. इस फिल्म में उन्होने एक्शनपैक्ड रोल किया है, जिसे देखते हुए उन्हें अभी से भोजपुरी के नए एंग्रीयंग मैन का खिताब दिया जाने लगा है. उम्मीद है कि राजेश राज लोगों की इन उम्मीदों पर आगे भी खरे उतरेंगे.








