राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
श्रावणी मेले की तैयारियों में आयी तेजी
bhaskar news
| Jun 28, 2012, 09:43AM IST

दोनों मंत्रियों ने सर्वप्रथम घाट को समतलीकरण करने का निर्देश दिया। इसके अलावे शौचालय, पेयजल, रौशनी की समुचित व्यवस्था, बाजारों की साफ-सफाई, 11 जगहों पर सोलर लाइट शीघ्र लगवाने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया और 1 जुलाई तक हरहाल में पूरा कर लेने का हिदायत दिया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने रेफरल अस्पताल का निरीक्षण कर तमाम त्रुटियों को तुरंत दूर करने और अस्पताल के ऑपरेशन रुम को वातानुकूलित करने का निर्देश दिया। इससे पहले दोपहर में प्रमंडलीय आयुक्त मिन्हाज आलम ने भी अधिकारियों के साथ दौरा कर मेला घाट, मुख्य नियंत्रण कक्ष की स्थापना, अजगैबीनाथ मंदिर, जहाज घाट, कांवरियां कच्ची पथ आदि पर हो रहे कार्य को १ जुलाई तक दुरुस्त करने का सख्त निर्देष दिया।
वहीं दोपहर बाद पूर्वी प्रक्षेत्र के डीआईजी अमित कुमार जैन भी बांका, भागलपुर व मुंगेर के एसपी के साथ सुल्तानगंज का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, गांजे की बिक्री पर रोक, संभावित नक्सली हमले को लेकर हाई अलर्ट रहने को पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। इसके अलावे डीआईजी ने मेला मित्र बनाने, मोटरयासकिल से पेट्रोलिंग, सभी अधिकारियों का नाम के साथ मोबाइल नंबर को दृष्टिगोचर स्थानों पर लगाने और चौबीसों घंटा मोबाइल खुला रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने इस सभी कार्यो की डेड लाइन 2 जुलाई को तक दिया है।






