विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> News Of Bihar From Sasaram, Buxer, Ara And Siwan With Bhagalpur

कहीं युवक के पीट कर मार डाला, कहीं दहेज के लिए हत्या

Bhaskar News | Dec 10, 2012, 11:45AM IST
 
 


आरा/बक्सर। दूसरे को पास कराने के लिए खुद बैठकर सिपाही परीक्षा देना रविवार को भोजपुर व बक्सर में दो युवकों को मंहगा पड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एमपी हाई स्कूल में कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी भगवान सिंह की जगह जहानाबाद जिले के धनहरा गांव निवासी मनोहर कुमार परीक्षा दे रहा था, जिसका रोल नम्बर 1818010553 है। बक्सर सदर एसडीओ नीशीत कुमार वर्मा ने बताया कि एमपी हाई स्कूल के रूम नम्बर 16 में दूसरे अभ्यर्थी की जगह सिपाही परीक्षा दे रहे मनोहर कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं आरा शहर स्थित एसबी कॉलेज में सुमीत कुमार की जगह सिपाही परीक्षा दे रहे राजू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


रोहतास में रोड डकैती गैंग का भंडाफोड़

सासाराम। राष्ट्रीय राजमार्ग दो (जीटी रोड) पर कर्मनाशा से लेकर औरंगाबाद के बीच सड़क पर कील ठोककर गाड़ियों को पंक्चर करने के बाद रोड डकैती की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रोहतास पुलिस ने डेहरी थाना क्षेत्र के सुअरा गांव से नौ अपराधी और अजूबा बिगहा गांव से एक अपराधी की गिरफ्तारी की है। जिनके पास से लूट के 20 हजार रुपए और बड़े पैमाने पर सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। रोहतास एसपी मनु महाराज ने बताया कि पिछले दिनों औरंगाबाद के ठेकेदार सहित कई लोगों को जीटी रोड पर लूटने वाले इस गिरोह के सुअरा गांव में रहने वाले नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें उपेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, जोधा यादव, डिंपल कुमार, गुड्डू पासवान, गुड्डू कहार, अनिरुद्ध पासवान, संटू कुमार शामिल है। वहीं अजूबा बिगहा गांव से अनिल कुमार नामक अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। इन अपराधियों के पास से 20 हजार छह सौ नगद सोने-चांदी के दो दर्जन जेवरात बरामद हुए हैं।


युवक को पीट-पीटकर मार डाला

सीवान। जिला के भगवानपुर थाना के गोविंदापुर गांव में शनिवार की रात रविकांत चौधरी (२क् वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक महम्मदा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हे नहीं पता कि रविकांत गोविन्दापुर कैसे पहुंच गया। रविकांत के भाई मनोज चौरसिया ने कहा कि रविकांत की हत्या कर दी गई और उसके पास से एक लाख रुपए लूट लिए गए। इस मामले में चार व्यक्तियों अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की हत्या एक विवाहिता के साथ उसके संबंध के कारण की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

मुजफ्फरपुर। जिले में सरैया थाना क्षेत्र के अयोध्यापुर गांव में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया जिले के अयोध्यापुर गांव निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी पूनम देवी (25 वर्ष) को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करता था। इसी को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने रविवार देर रात पूनम देवी की हत्या करने के बाद शव को गायब कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार है। इस सिलसिले में महिला के परिजनों ने पति और ससुर के खिलाफ संबंधित थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सोनपुर मेले में लावारिस कुकर मिला

छपरा। सोनपुर मेला के निकट रविवार को लावारिस हालत में एक प्रेशर कुकर मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ लोगों ने इसमें बम होने की आशंका जतायी। बाद में पुलिस द्वारा सूचित किये जाने पर बम निरोधक दस्ता ने कुकर को अपने कब्जे में लिया। इसे पटना ले जाया गया है।

हजारों बोरे जलकर राख

सासाराम। सासाराम स्थित बाजार समिति परिसर में गोदाम संख्या ९३ के भीतर शनिवार की रात अचानक आग लग गई। इससे लगभग डेढ़ लाख रुपए के खाली बोरे जलकर खाक हो गए। हालांकि अग्निशमन विभाग की तत्परता से आसपास के गोदामों तक आग फैल नहीं पायी। स्थानीय लोगों और दस्ता ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। गोदाम मालिक प्रकाश ने घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी है।

व्यवसायी से दो लाख की लूट

सीवान। जिला के महादेवा ओपी अंतर्गत बबुनिया मोड़ के पास शनिवार की रात अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर व्यवसायी अभय कुमार सिंह के पास से 2 लाख रुपए लूट लिए और लैपटॉप भी लूट लिया। जानकारी के अनुसार हिन्दुस्तान लीवर एजेंसी के थोक विक्रेता अनिल दुकान बंद कर अपने घर बाइक से नयी बस्ती जा रहे थे। बाइक पर सवार दो की संख्या में अपराधियों ने ओवरटेक कर लूटपाट की।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment