पटना। नीतीश कुमार की पार्टी के एक विधायक का वीडियो सामने आया है। इसमें विधायक एक लड़की के साथ नाचते दिख रहे हैं।
बिहार के बड़हिया के विधायक श्याम बहादुर सिंह एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। वहां पर एक नृत्यांगना को देख कर उनका मन मचल गया और वे मंच पर चढ़ कर उनके साथ डांस करने लगे।
नाचने वाली लड़की कोई बार गर्ल थी या कलाकार, यह साफ नहीं है। लेकिन विधायक जब उनके साथ डांस कर रहे थे तो उनके समर्थक नोट भी लुटा रहे थे। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Related Articles: