मितवा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्माणाधीन फिल्म- भईल तोहरा से प्यार - I LOVE YOU के 6 गीतों की शूटिंग पूरी गई। इन सभी गीतों की शूटिंग मुंबई के विभिन्न खूबसूरत व रमणीय स्थलों पर की गई। लेखक, गीतकार एवं निर्माता - धर्मेन्द्र कुमार मौर्य की इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं शाद कुमार, जो इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर भी हैं। सह-निर्माता राम आशीष चौहान हैं। संगीतकार राउल व पाल कानपुरी, नृत्य निर्देशक ज्ञान सिंह हैं। मुख्य भूमिका में विनय आनंद, गुंजन पंत, राजीव दिनकर, सिमरन, आनंद मोहन, उपासना सिंह, देव मल्होत्रा, मेहनाज़ श्राफ, तथा मास्टर फरहान व बेबी फारिया हैं।
मुंबई के कई लोकेशन्स पर इस फिल्म की शूटिंग की गई, आगे की स्लाइड्स में देखें सिर्फ तस्वीरें....