भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा पाखी हेगड़े एक बार फिर निर्माता निर्देशक राजकुमार पाण्डेय की फिल्म में नजर आएंगी। पाखी राजकुमार पाण्डेय की होम प्रोडक्शन साईं दीप फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘देवरा भईल दिवाना’ में मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म में पाखी के साथ भोजपुरी का कोई बड़ा स्टार नजर आएगा।
पाखी इसके पहले राजकुमार पाण्डेय के साथ दिवाना, सात सहेलियां, लहरिया लुट ए राजा जी व मैं नागीन तू नगीना कर चुकी हैं। पाखी कहती है कि राज जी के साथ काम करने का अलग ही मजा है।
बता दें कि फिल्म गंगा देवी में पाखी बिग बी
अमिताभ बच्चन की बहू की भूमिका में थीं, वहीं निरहुआ उनके बेटे बने थे।
देखें पाखी की कुछ खास तस्वीरें...