विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Policeman Killed By School Bus

स्कूली बस से कुचल पुलिसकर्मी की मौत, बस में लगायी आग

Agency. | Aug 04, 2012, 12:36PM IST
 
 

पटना. बिहार में राजधानी पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मलेरिया अस्पताल के निकट शनिवार सुबह स्कूली बस से कुचलकर एक पुलिसकर्मी की मौत से गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे पुलिस बल में तैनात जवान जर्नादन प्रसाद शर्मा (47) आज सुबह कहीं जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार स्कूली बस की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

बाद में उग्र लोगों ने बस में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी जिससे बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment