विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Power Shall Not Be Employed On Contract Workers, M

नहीं हटेंगे अनुबंध पर कार्यरत बिजलीकर्मी, माले ने किया प्रतिवाद मार्च

Bhaskar News | Jun 27, 2012, 10:49AM IST
 
 

पटना। बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में अनुबंध पर कार्यरत कर्मी नहीं हटेंगे। बोर्ड प्रबंधन ने आंदोलनरत अनुबंधकर्मियों के साथ मंगलवार को हुई वार्ता में यह आश्वासन दिया। हालांकि सेवा नियमित किए जाने के मामले पर कोई ठोस आश्वासन बोर्ड ने नहीं दिया।



वार्ता में शामिल बिजली बोर्ड के सदस्य प्रशासन राणा अवधेश सिंह ने कहा कि फिलहाल किसी भी अनुबंधकर्मी को नहीं हटाया जाएगा। आगे उन्हें स्थाई बहाली में प्राथमिकता एवं वरीयता दी जाएगी। वार्ता में बीएल यादव, अर्जुन यादव, राजेश भगत, कुणाल, रूबी शर्मा, संजीव आदि शामिल थे।



एक महीने बाद फिर होगी वार्ता



प्रतिनिधिमंडल में शामिल अनुबंधकर्मियों ने वरीयता एवं प्राथमिकता की दलील को खारिज कर दिया और निश्चित समयावधि में सेवा नियमित करने की मांग रखी। साथ ही उम्रसीमा में छूट की मांग की। सदस्य, प्रशासन ने उनकी मांगों पर विचार कर एक महीने बाद फिर वार्ता की बात कही। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पेसा के पूर्व सचिव बीएल यादव ने वार्ता को संतोषजनक बताते हुए कहा कि अनुबंधकर्मियों की सेवा नियमितीकरण के लिए एक नीति बनाने पर सहमति बनी है। अनुबंधकर्मियों के प्रतिनिधि राजेश कुमार भगत ने कहा कि सकारात्मक वार्ता को देखते हुए फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।



जवाबी प्राथमिकी की तैयारी



बिजली बोर्ड के निदेशक, सुरक्षा सुमित कुमार की ओर से सोमवार की देर शाम आंदोलनकारी अनुबंधकर्मियों पर प्राथमिकी के बाद जवाबी प्राथमिकी की तैयारी हो रही है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कुणाल रंजन ने बताया कि थाने में प्राथमिकी नहीं लेने पर वे सभी कोर्ट की शरण में जा सकते हैं। साथ ही कहा कि किसी कर्मी की गिरफ्तारी होने पर आंदोलन दुबारा शुरू होगा।



बिजलीकर्मियों पर लाठीचार्ज और पुलिस फायरिंग के विरोध में भाकपा माले और एक्टू ने प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व माले नेता संतोष शहर, शशि यादव, अनीता सिन्हा आदि ने किया। माले नेताओं ने बिजली बोर्ड अध्यक्ष और सुरक्षा निदेशक पर तत्काल कार्रवाई की मांग सरकार से की। साथ ही बोर्ड के विखंडन और निजीकरण को पूरे फसाद की जड़ बताया। मार्च रेडियो स्टेशन से पटना जंक्शन गोलंबर तक गया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment