'तेरे इशक से मिठा' फेम सिंगर कल्पना ने आखिरकार कबूल कर ली गलती!

आज जहां एक तरफ भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर जोर-शोर से चल रही है, वहीं दूसरी तरफ भाषा के महान साहित्यकर्मी भिखारी ठाकुर पर आ रहे महत्वाकांक्षी ऑडियो कैसेट ' दी लीगेसी ऑफ भिखारी ठाकुर ' की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेज हो गई है। हो भी क्यों न! जब इससे भिखारी ठाकुर का नाम जुड़ा हो और इसे लंदन की प्रसिद्ध संगीत कंपनी ' वर्जिन रिकॉर्ड्स/इएमआई म्यूजिक ' लॉंच कर रही हो।
भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनकी रचनाएं उतनी ही प्रासंगिक आज भी हैं, जितना पहले हुआ करती थीं। तभी तो उनसे जुड़ा कोई भी कार्य होता है तो चर्चा का विषय बन जाता है।
हाल ही में भोजपुरी की पॉपुलर गायिका कल्पना द्वारा भिखारी ठाकुर के गीतों पर 'लिगेसी ऑफ भिखारी ठाकुर' के नाम से एक ऑडियो बाजार में आया है। ये कैसेट पूरी दुनिया में लॉंच किया जाएगा। उसी के तहत गत दिनों मॉरिशस में इसकी लॉंचिंग हुई। लॉंचिंग के मौके पर वहां के प्रधानमंत्री अनिल कुमार बचू तथा कला एवं संस्कृति मंत्री मुखेश्वर चूनी मौजूद थे। कल्पना के इस शानदार प्रयास की जमकर सराहना हुई।
कल्पना भी इस कैसेट को लेकर खासी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि जब मैं असम से भोजपुरी संगीत की दुनिया में दाखिल हुई तो शुरू में भोजपुरी की पुरानी धारा में बहती चली गई। अचानक मुझे एहसास हुआ कि यहां भी तो भूपेन हजारिका सरीखे लोग हुए होंगे। जब मैंने देखा तो पाया कि यहां महेंदर मिसिर, विद्यापति तथा भिखारी ठाकुर जैसी विभूतियां हुई हैं, जिन्होंने भोजपुरी को एक नई दिशा दी। ऐसे में मैनें उसी वक्त फैसला कर लिया कि मुझे भिखारी ठाकुर पर काम करना है, और उसी का नतीजा है ये एलबम।
देना था हॉट सीन, तभी कुछ यूं शरमा गई अभिनेत्री, देखें तस्वीरें!
65 साल के हुए लालू प्रसाद यादव, देखिए उनके B'Day की स्पेशल तस्वीरें







