विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Prisoner Escaped In Sitamadhi

हत्या का आरोपी कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार

Agency. | Aug 04, 2012, 12:40PM IST
 
 

सीतामढ़ी. बिहार में सीतामढी सदर अस्पताल से शनिवार सुबह हत्या का आरोपी कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रीगा थाना क्षेत्र निवासी नंद किशोर महतो ने पैसों के विवाद को लेकर पिछली 29 जुलाई को रुन्नी सैदपुर थाना के चकवा गांव में अपनी बहन बच्ची देवी की हत्या कर दी थी तथा स्वयं को चाकू मारकर घायल कर लिया था।

इस घटना में घायल अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सीतामढी सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि इलाज के दौरान आज सुबह नंदकिशोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस सिलसिले में जिले की सीमा को सील कर पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस बीच पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि कैदी के फरार होने का मामला काफी गंभीर है और इस मामले में जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कडी कार्रवाई की जाएगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment