नगमा के बाद रवि किशन रिमोट से उठाएंगे काजल का लहंगा!

रवि किशन ऐसा कुछ भी नहीं करने जा रहे हैं जैसा आप सोच रहे हैं। वे सिर्फ इस अभिनेत्री के लहंगे को रिमोट से उठाने वाले हैं। आप कुछ और सोचें इससे पहले हम आपको बता दें कि वे आने वाली फिल्म रणवीर में एक गाने पर डांस कर उसमें अभिनेत्री को परेशान कर छेडेंगे।
बता दें कि भोजपुरी फिल्मों के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन ने बरसों पहले अपने हाथ में रिमोट लिया था तो बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मच गया था। अब एक बार फिर से रवि किशन ने अपने हाथो में रिमोट लेकर उसी इतिहास को दोहराने की तैयारी में लग गए हैं। जी हां अब रवि किशन रणवीर में 'तोहार लहंगा उठा देब रिमोट से' वाले गाने पर नए अंदाज़ पर थिरकते दिखेंगे। ( और खबरों के लिए क्लिक करें )
उल्लेखनीय है की भोजपुरी फिल्मो के इतिहास में दस बड़ी सफल फिल्मो में से एक थी भोजपुरी फिल्मो के शो मैन मोहनजी प्रसाद की फिल्म 'पंडित जी बताई ना बियाह कब होई'. इस फिल्म के गानों ने जबरदस्त धूम मचाया था और दर्शको की भारी भीड़ सिनेमा घरो में उमड़ी थी। उस फिल्म का एक गाना 'तोहार लहंगा उठा देब रिमोट से' को लोग सुनते हैं तो इसका खूब लुत्फ उठाते हैं।
अलट्युरा फिल्म के बैनर तले बन रही पहली भोजपुरी फिल्म रणवीर के इस गाने को संगीतबद्ध किया है गुनवंत सेन ने। निर्देशक फ़िरोज़ खान, निर्माता अनिल सुन्कारना व मनीषा कृष्णा की इस फिल्म में रवि किशन के अपोजिट तीन तीन नायिका हैं जिनमे काजल राघानी, कृषा खंडेलवाल व इशा खान शामिल हैं। 'पंडित जी बताई ना बियाह कब होई' वाले गाने में रवि किशन जहां नगमा का लहंगा रिमोट से उठाते हैं वहीं रणवीर के गाने में नगमा की जगह काजल राघानी हैं।
रवि किशन के अनुसार रणवीर के सभी गाने दर्शको को झूमने पर मजबूर कर देंगे और फ़िरोज़ खान ने उसे बड़े ही खूबसूरत अंदाज़ में फिल्माया है जो दर्शको को बहुत पसंद आने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि अलट्युरा फिल्म्स तेलगु फिल्म इंडसट्रीज़ की जानी मानी फिल्म निर्माण कंपनी ए के इंटरटेनमेंट व 14 रील्स इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की सहयोगी कंपनी है। इसी माह बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही इस फिल्म में रवि किशन, काजल राघानी, कृशा खंडेलवाल, इशा खान, ब्रिजेश त्रिपाठी, जी रवि कुमार, अनूप अरोड़ा, हैरी जोश, राकेश त्रिपाठी, फ़रीन, अभिलाषा, शीतल, मेरी आदि मुख्य भूमिका में है।
मजेदार है ये 'टिंकू जिया' जिसमें छाया है नागिन धुन!
पहली फिल्म से ही चर्चा में आ गई ये अभिनेत्री,...
खूबसूरती ऐसी की मन मोह ले, देखें इनकी तस्वीरें!






