विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Revel In Widow's Niece Celebrates Uncle Punishment

विधवा भतीजी के साथ रंगरेलियां मनाता था चाचा, मिली सजा!

Bhaskar News | Jun 28, 2012, 10:25AM IST
 
 


नवगछिया।नवगछिया थाना क्षेत्र के कोठिया बहियार में मंगलवार की देर रात नागेश्वर यादव (45) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक अवकाश प्राप्त रेलकर्मी था। हत्या के पीछे मृतक का अपनी सगी विधवा भतीजी वीणा देवी के साथ अवैद्य संबंध होना बताया जा रहा है। घटना के बावत मृतक के पुत्र संजय यादव ने वीणा और उसके पिता शिबू यादव को नामजद आरोपी बनाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वीणा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

क्या है मामला

 

घटना में प्राथमिकी के सूचक संजय यादव ने पुलिस को बताया है कि मंगलवार की शाम ३ बजे खेत जुतवाने के लिए कोठिया बहियार निकले थे। कुछ देर बाद उसकी चचेरी विधवा बहन व आरोपी वीणा भी पीछे से खेत गई थी। देर रात तक दोनों में से किसी के घर वापसी नहीं होने से खोजबीन शुरु की गई। इसी क्रम में बुधवार को खेत से उनके पिता का शव बरामद किया गया।

 

बोले पुलिस अधिकारी

 

नवगछिया के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक को पहले करीब से गोली मारी गई है फिर निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment