विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Rinku Ghosh Hot Photos

'महानायक' की भी पसंदीदा अभिनेत्री है ये, देखिए इनकी हॉट तस्वीरें!

dainikbhaskar.com | Apr 28, 2012, 00:38AM IST
 
 


फिल्में चुनने तथा किरदार के चयन में रिंकू घोष को महारत हासिल है। यही वजह है कि फिल्म में रिंकू घोष के काम का गुणगान ज़रूर होता है। यहां तक की भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुणाल सिंह को भी ये बहुत पसंद हैं। रिंकू घोष की फिल्में ‘बिदाई’, ‘बलिदान’, ‘केहू हमसे जीत ना पाई’, ‘सईंया ड्राईवर बीबी खलासी’ तथा ‘भईया हमार दयावान’ ने इस बात को साबित भी किया कि रिंकू घोष एक सोची समझी रणनीति के तहत अपने किरदार का चयन करती हैं। ( और खबरों के लिए क्लिक करें )
  

राजा चौधरी को छोड़ दिलजान संग प्यार की पींगें बढ़ा रही हैं श्रद्धा! 
 
इस बारे में खुद रिंकू घोष कहती हैं लोगों का ऐसा ख़्याल है कि मैं सोची समझी रणनीति के तहत अपने किरदार का चयन करती हूं जबकि ऐसा कुछ नहीं है। बस यदि स्क्रिप्ट मुझे पसंद आ जाये तो मैं उसमें काम करना स्वीकार कर लेती हूं। मैं तो बस सही वक्त पर सही फैसले लेने की कोशिश करती हूं। रिंकू घोष आज भोजपुरी के तमाम बड़े स्टारों के साथ-साथ नये स्टारों के साथ भी फिल्में कर रही है। भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी के साथ उनकी फिल्म ‘अंधा कानून’ प्रदर्शित होनेवाली है जबकि रिंकू घोष हाल ही में जौनपुर से लौटी हैं भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ फिल्म ‘रखवाला’ की शूटिंग ख़त्म कर।
 
 
'नरभक्षी' बन गए हैं बिग बॉस के विजेता विंदू दारा सिंह!  
रिंकू घोष इस समय भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन के साथ फिल्म ‘साली बड़ी सतावेली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। भोजपुरी फिल्मों की हर दिल अजीज नायिका रिंकू घोष के लिए बीता वर्ष 2011 काफी खुशियां लेकर आया। रिंकू घोष की तीन फिल्मों ने उन्हें बुलंदी पर पहुंचाया तो उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड भी मिला। रिंकू घोष की तारीफों के कसीदे गढ़े गये।
 
 
तस्वीरों में देखिए लालू की बेटियों की शादी...

 
 
इस नायिका को वर्ष 2011 में ‘बिहारी अस्मिता सम्मान’ से भी नवाजा गया। इस साल रिंकू घोष के कैरियर ग्राफ का आलम यह था कि प्रथम ‘भोजपुरी सिटी सिने अवार्ड’ में तमाम नायिकाओं को साईड लाईन कर रिंकू घोष को जब सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया तो अवार्ड समारोह में मौजूद सारे लोगों ने खड़े होकर रिंकू घोष के लिए जोरदार तालियां बजायीं। चर्चित स्टार कुणाल सिंह ने रिंकू घोष की तारीफ की तथा कहा कि रिंकू घोष मौजूदा दौर की पद्मा खन्ना और कुमकुम हैं। इसी वर्ष 2011 में रिंकू घोष को ‘बिहारी अस्मित सम्मान’ से बिहार में सम्मानित किया गया।

 

 
इस सम्मान समारोह में बिहार के तमाम दिग्गज मौजूद थे। रिंकू घोष को जब ‘बिहार अस्मिता सम्मान’ दिया गया तो बिहार के कई प्रमुख चैनलों ने इस शो का सीधा प्रसारण किया तथा समाचार पत्रों ने रिंकू घोष की जमकर तारीफ की। वर्ष 2011 में हर दिल पे छा चुकी रिंकू घोष के लिए वर्ष 2012 भी काफी खुशियां लेकर आ रहा हैं, यह सबको उम्मीद है। 
 
 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment