राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
‘भोजुपरी दबंग’ क्रिकेट टीम आज करेगी रोड शो
Dainikbhaskar.com
| Feb 21, 2013, 11:01AM IST

‘चेन्नई रियोंस’ और ‘केरला स्ट्राइकर’ जैसी दो बड़ी टीमों को परास्त करने के बाद ‘वीर मराठा’ टीम से दो-दो हाथ करने आ रही ‘भोजपुरी दबंग’ क्रिकेट टीम आज रांची में रोड शो करेगी। भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार और ‘भोजपुरी दबंग’ क्रिकेट टीम के मुखिया मनोज तिवारी इस रोड शो के खास आकर्षण होंगे। उनके साथ होंगी भोजपुरी फिल्मों की ड्रीम गर्ल और ‘दुर्गेश नंदिनी’ टेलीविजन शो में मुख्य भूमिका निभानेवाली जानी मानी अभिनेत्री रिंकू घोष और चर्चित भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा। रिंकू घोष ‘भोजपुरी दबंग’ की ब्रांड अम्बेसडर भी हैं। यह रोड शो 21 फरवरी की सुबह 11:30 बजे रांची हवाई अड्डे से शुरु होगा जो बीएनआर चाणक्य होटल तक जायेगा। 24 फरवरी को ‘भोजपुरी दबंग’ रितेश देशमुख की ‘वीर मराठा’ से टकरायेगी।
जाने-माने उद्योगपति और अविका समूह के मालिक आनंद बिहारी यादव एवं भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी के स्वामित्व वाली ‘भोजपुरी दबंग’ की टीम में सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, रवि किशन, खेसारीलाल यादव, संतोष सिंह, विक्रांत सिंह, परवेशलाल यादव, उदय तिवारी, विकास सिंह, आदित्य ओझा, सुशील सिंह, प्रकाश जैस, अयान खान तथा निर्माता अभय सिन्हा शामिल हैं, जबकि टीम के मैनेजर हैं विकास सिंह ‘वीरप्पन’। टीम के कोच हैं संतोष सिंह।
इस अवसर पर टीम की ब्रांड अम्बेसडर हैं अभिनेत्री रिंकू घोष भी वहां पर मौजूद होंगी। इसी तरह रितेश देशमुख के स्वामित्व वाली ‘वीर मराठा’ क्रिकेट टीम में ‘भोजपुरी दबंग’ से मुकाबला करते दिखेंगे टीम के कप्तान रितेश देशमुख तथा उपकप्तान महेश मांजरेकर। इनके साथ होंगे ‘वास्तव’ फिल्म में तीन फुटिया का किरदार निभा कर चर्चा में आये संजय नार्वेकर तथा अजीत परब, अंकुश चैधरी, मनजोए बिद्दवी, नूपुर धुदवाडकर, राहुल गोरे, राजेश श्रींगापुरे, सिद्धार्थ जाधव, उपेन्द्र लिमिए, सिद्धांत मूले, राहुल सुगंध, रईस लशकरिया, माधव देवचक्के, विजय केनकरे, मार्कण्ड देशपाण्डे, सिद्धार्थ चंदेकर, अनिकेत विश्वासराव, समीर धर्माधिकारी। ‘वीर मराठा’ टीम के कोच हैं मोंटी देशाई। इस अवसर पर ‘भोजपुरी दबंग’ की ब्रांड एम्बेस्डर अभिनेत्री मोनालिसा, पाखी हेगड़े, शुभी शर्मा भी रांची में अपनी टीम का हौसला बढ़ायेंगी जबकि ‘वीर मराठा’ का हौसला बढ़ायंगी जानी मानी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा।






