भागलपुर। शहर के रेलवे स्टेशन चौक के समीप गुरुवार की देर रात एक चर्चित होटल के नीचे से कोतवाली थाना की पुलिस ने छापेमारी कर अवैध देह व्यापार पेशे से जुड़ी सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मौके पर एक ग्राहक पंकज कुमार दास को भी धर दाबोचा गया है। शुक्रवार को सभी को सीजीएम कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।