जिस्म की मंडी बन गया था होटल, हुस्न से सरोबार करती थीं हसीनाएं, लेकिन...

मुंगेर। जिले के जमालपुर थाना की पुलिस ने बाजार के एक होटल में छापेमारी कर चल रहे देह व्यापार का उद्भेदन करने में कामयाबी पायी है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें होटल के मैनेजर और युवक-युवती शामिल है।
इस बावत एएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की गई। जिसमें आपत्तिजनक स्थिति में एक युवक और युवती को पकड़ा गया। बाद में दोनों से पूछताछ व छानबीन के क्रम में युवक बिहपुर (नवगछिया) थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी प्रियतम कुमार झा और युवती जिले के खड़गपुर बाजार की प्रीति (काल्पनिक नाम) निवासी बतायी।
एएसपी ने बताया कि इस धंधे में शामिल होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही होटल का मालिक ग्राहक बन पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। एएसपी की इस कार्रवाई से अवैध धंधे और देह व्यापार चलाने वाले होटल संचालकों के बीच हड़कंप मच गई है।







