दिखा सुशासन का रंग, जिला परिषद की अपहृत पत्नी हुई बरामद
Source: Bhaskar News | Last Updated 11:20(10/02/12)
भागलपुर। पटना से अपहृत औरंगाबाद जिले के जिलापरिषद सदस्य की पत्नी को जगदीशपुर गांव के समीप सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमंती देवी को मंगलवार की शाम रामकृष्णनगर (पटना) थाना क्षेत्र से उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वह नयाचक के समीप खेमीचक सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर वापस आ रही थी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहृत महिला के पति रामप्रवेश यादव औरंगाबाद जिले के देव क्षेत्र के जिलापरिषद के सदस्य हैं। वह खेमीचक इलाके में साधु यादव के घर में किराये के मकान में रहती है और छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है। सोमंती देवी ने बताया कि सब्जी खरीद कर वापस अपने डेरा लौटने के क्रम में छह लोग आये और जबरन गाड़ी में बिठा लिया।
हथियार का भय दिखाकर चुपचाप रहने की धमकी दी। जगदीशपुर के समीप कैसे पहुंची और कैसे छोड़ा गया इस सवाल पर महिला असहज हो गयी।