आईआईटीएन में रचा इतिहास, एक परिवार के 6 बच्चे आईआईटीयन्स!

गया।गया के पटवा टोली के छात्रों ने इस बार भी आईआईटी में सफलता का झंडा फहराया। बुनकरों की इस बस्ती के छात्र-छात्राएं पहले भी आईआईटी की परीक्षा में अव्वल स्थान लाते रहे हैं।इस बार भी पटवा टोली का दबदबा बना रहा।
इस बार 13 बच्चों ने आईआईटी-जेईई में सफल हुए। राहुल राज, गोपीचंद, विनोद कुमार, खेमचंद्र प्रसाद, शिवनाथ प्रसाद, अमित कुमार, शिवा कुमार, अनिकेत गौरव, रंजीत कुमार, शशि कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, निर्भय कुमार, सुजीत कुमार सफल छात्रों में शामिल हैं। पटवा टोली ही एक ऐसी बस्ती है। जहां अबतक एक परिवार के छह बच्चे आईआईटी में हैं। पावरलुम चलाने वाले भेखराज प्रसाद के बच्चे पिछले चार वर्षो से लगातार आईआईटी में चुने जा रहे हैं। इस बार विनोद कुमार ने बाजी मारी है। भेखराज के दो बेटे चूड़ामणि प्रसाद व केशर प्रसाद पहले ही आईआईटी कर चुके हैं।
इस घर के मनोज कुमार, मुंगेश्वर प्रसाद, पूनम कुमारी, केशर कुमार ने आईआईटी की परीक्षा पास की है। इस बार चुने गए विनोद कुमार का ओबीसी रैंक में 289वां रैंक है।





