राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
बिहार के मुजफ्फरपुर से अष्टधातु की दो करोड़ की मूर्ति चोरी
Bhaskar News | Dec 08, 2012, 10:41AM IST

मुजफ्फरपुर। औराई थाना क्षेत्र के भर्तुआ गांव स्थित प्राचीन मंदिर से गुरुवार की देर रात चोरों ने अष्टधातु की तीन मूर्ति चोरी कर ली। चोरी गई मूर्ति का मूल्य अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपए आंकी गई है। इस मंदिर को 1908 में इलाके के एक जमींदार ने बनवाया था।
जानकारी के मुताबिक रात एक बजे आधा दर्जन की संख्या में आए चोरों ने उक्त मंदिर में स्थापित भगवान राम, सीता एवं हनुमान जी की मूर्ति चुरा ली। तीनों मूर्ति का वजन 24 किलोग्राम बताया गया है। बताया गया है कि उस समय मंदिर के पुजारी गांव में एक उत्सव में गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






