राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
टीईटी व एसटीईटी उत्तीर्णता प्रमाणपत्र वितरण 15 के बाद
Bhaskar News
| Jun 28, 2012, 12:31PM IST
नियोजन शिड्यूल में परिवर्तन
शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षक नियोजन शिड्यूल में परिर्वतन किया गया है। नए शिड्यूल के अनुसार जिला द्वारा रोस्टर का अनुमोदन 21 जुलाई 2012 तक करना है। नियोजन इकाई द्वारा सूचना का प्रकाशन 30 जुलाई तक और आवेदन पत्र के लिए 1 अगस्त से 30 अगस्त 2012 तक समय निर्धारित किया गया है। नए समय सारणी के अनुसार मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन 16 अक्टूबर तक और मेधा सूची के अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच होगी। साथ ही नियोजन इकाई द्वारा नियोजन पत्र 21 नवंबर से 23 नवंबर 2012 तक निर्गत करने की योजना है।






