शहाबुद्दीन के बहनोई ने दिया लालू को झटका, जद ( यु ) में हो सकते हैं शामिल
सीवान| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को सोमवार को उस समय एक बड़ा झटका लगा, जब पूर्व मंत्री और पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। तीनों नेता जनता दल (युनाइटेड) में शामिल हो सकते हैं। राजद के एक नेता के अनुसार पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, इंद्रदेव प्रसाद और एजाजुल हक ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हक सीवान के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बहनोई हैं।
सभी तीनों नेता सीवान जिले से सम्बद्ध हैं और उनकी सीवान में अच्छी पकड़ मानी जाती है। सीवान में राजद की स्थिति काफी मजबूत रही है।
इस्तीफा देने वाले तीनों नेता पिछले कई महीनों से पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे। चौधरी ने आरोप लगाया है कि यहां कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती।
राजद के तीन नेताओं ने ऐसे समय में पार्टी छोड़ी है, जब पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं।
बथानी टोला नरसंहार : सर्वोच्च न्यायालय में याचिका मंजूर







