पटना। बिहार में योजनाओं के साथ-साथ में घपले-घोटाले भी बड़े स्तर पर होने की बात सामने आती रही है। नीतीश सरकार में इस साल नामांकन घोटाला हुआ तो बच्चेदानी घोटाला भी सामने आया। करीब 1200 करोड़ का चावला घोटाला हुआ तो काम के बदले अनाज योजना में भी लूट मची रही। मनरेगा का घोटाला पैसे की लूट के लिहाज से सबसे बड़ा है। हालांकि राज्य सरकार इन घपलों को घोटाला नहीं मानती। इन घपलों से सरकार की सेहत पर भले कोई असर पड़ता हुआ नहीं दिखे, पर इससे उसकी छवि जरूर प्रभावित हुई है।
आइए इन पांच बड़े घोटालों पर डालते हैं एक नजर।