विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> News >> Train Run Single Day Before A Century, Flood Break

यकीं नहीं होगा, लेकिन सच है: 1 दिन चली रेल, फिर 102 सालों से है इंतजार

Pravin Govind | Jun 26, 2012, 00:07AM IST
 
 


सहरसा। बिहार के भीमनगर-प्रतापगंज के बीच 9 अगस्त 1910 को पहली बार दौड़ी थी छुक-छुक रेलगाड़ी। इस ट्रैक पर रेलगाड़ी की यह आखिरी दौड़ भी थी। 10 अगस्त को कोसी नदी में आई भीषण बाढ़ का कहर भीमनगर -प्रतापगंज वाया दीनबंधी रेललाइन पर टूटा था। पानी तो उतर गया, लेकिन बाढ़ के बाद पटरियां रेत में समा गईं। तब से लोग इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यहां दूसरी रेलगाड़ी आज तक नहीं दौड़ सकी। कई चश्मदीद गवाह अब भी क्षेत्र में हैं।
 
 
चैनपुर के हरिमोहन मंडल कहते हैं कि उस त्रासदी के बाद कोसी मैया ने तो कभी इधर का रुख नहीं किया। पर सरकारों ने भी अपना मुंह फेर लिया। 102 सालों बाद भी कोई ट्रेन दौड़ाने नहीं आया। बीते सौ सालों से इस इलाके के लोग इस इंतजार में लड़ाई लड़ते रहे कि कभी न कभी तो यह रेल लाइन बनेगी और दोबारा वे ट्रेन की सवारी कर पाएंगे। तीन पीढ़ियों की लड़ाई रेल लाइन शुरू नहीं करवा पाईं।
 
 
1996 में तत्कालीन सांसद दिनेशचंद्र यादव ने पहल की थी। रेल मंत्रालय ने सर्वे के लिए पांच लाख रुपए आवंटित कर दिए थे। तब लालू प्रसाद रेल मंत्री थे। पर जैसे ही लालू पद से हटे सर्वेक्षण का आदेश भी कहीं गुम हो गया।
 
 
AMAZING: ये शख्स है कमाल का, प्लानिंग है धमाल का!
दबंग सलमान के सामने होगी हसीनाओं की 'जंग', देखें उनकी तस्वीरें!
दिखा रहे थे पुलिसिया रौब, तभी गालों पर पड़ने लगे तड़ातड़ चांटे!
यात्रा में रहें सावधान: टीटीई ने घूस में मांगे रूपये, नहीं दिया तो दे दी मौत
देना था हॉट सीन, तभी कुछ यूं शरमा गई अभिनेत्री, देखें तस्वीरें!

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment