राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
ट्रिपल मर्डर : कनाडा भाग गया देवेश, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
भास्कर न्यूज.
| Dec 19, 2012, 13:32PM IST

पटना। ट्रिपल मर्डर का मुख्य अभियुक्त देवेश उर्फ रिंटू पुलिस को चकमा देकर टोरंटो (कनाडा) फरार हो गया। विदेश मंत्रालय ने पटना पुलिस को इस बात की जानकारी दी है। दरअसल पुलिस को पहले से शक था कि देवेश विदेश फरार हो सकता है। यही वजह है कि पुलिस ने पासपोर्ट कार्यालय को पासपोर्ट रद्द करने के लिए लिखा था। पासपोर्ट कार्यालय इसे निरस्त कर पाता, इससे पहले वह विदेश भागने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय ने देवेश के पासपोर्ट नंबर से इस बात की जानकारी प्राप्त की है। बताते चलें कि पहले भी देवेश कई बार विदेश की यात्रा कर चुका है। देवेश के पिता गोपाल शरण सिंह ने बताया था कि वह 25 मई से 9 जून तक यूरोपीयन देश में रहा था। इसके बाद वह जुलाई में कनाडा गया था। कनाडा से वह 23 सितंबर को दिल्ली लौटा था। माना जा रहा है कि कनाडा के लिए देवेश ने वीजा पहले ही तैयार कर रखा था।
पिता को पुलिस ने छोड़ा
पुलिस ने देवेश के पिता गोपाल शरण सिंह को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। सिटी एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस उनकी बात को सही मान रही है। देवेश की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का वास्तविक तौर पर खुलासा हो पाएगा। बताते चलें कि पटना के इन्द्रपुरी में अनीला देवी और उनके दो बेटियों की हत्या उनके सौतेले बेटे देवेश ने कर दी थी। गोपाल शरण सिंह मृतका अनीला देवी के पति और दोनों लड़कियों सोनालिका और पूर्णिमा के पिता भी हैं।
तीन अकाउंट हुए सीज
पुलिस ने देवेश के तीन बैंक अकाउंट को सीज कर दिए है। इनमें दो आईसीआईसीआई और एक कोटक महेंद्रा बैंक के अकाउंट हैं। सिटी एसपी जयंत कांत ने बताया कि देवेश ने हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अकाउंट से पचास हजार रुपए निकाले। पुलिस देवेश के पार्टनर की भी तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली में एक महिला देवेश की व्यवसायिक पार्टनर है। जिसे इस हत्याकांड की पूरी जानकारी है। दिल्ली में पटना पुलिस की एक टीम रुकी हुई है। हालांकि दिल्ली में गैंग रेप की बड़ी घटना होने के कारण बिहार पुलिस को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।







