विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Bhagalpur >> Two Bihar Legislators Received Death Threats

बिहार में दो विधायकों को मिली जान से मारने की धमकी

Bhaskar News | Jan 07, 2013, 13:11PM IST
 
 

 
बांका। पंजवारा थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव स्थित महिला मुखिया कृष्णा सिंह के घर अपराधियों ने एक पोस्टर चिपका कर बांका जावेद इकबाल अंसारी, धोरैया के विधायक मनीष कुमार और मुखिया पति को जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि, जान मारने के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है और इसे असमाजिक तत्वों का शरारत मान रही है। पोस्टर के अंत में जेएमएल ग्रुप लिखा हुआ था। दोनों विधायकों ने कहा कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। पंजवारा थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
नवगछिया का सिरदर्द धुर्वा यादव गिरफ्तार
 
नवगछिया। दियारा इलाके में आतंक का राज स्थापित करने वाला धुर्वा यादव को खरीक थाना की पुलिस ने बड़े ही नाटकीय ढंग से रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। उस पर एक लाख रुपए का इनाम रखने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल, नवगछिया पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। भागलपुर के डीआईजी अमित कुमार जैन ने कहा कि धुर्वा की गिरफ्तारी के बाद से लोगों ने राहत की सांस ली है। हाल के दिनों में धुर्वा ने बिहपुर के विधायक ईंजीनियर. शैलेंद्र पर गोली चलाई थी।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment