आरा। भोजपुर के जिला एंव सत्र न्यायाधीश के रूप में बुघवार को पदभार ग्रहण करने वाले शंभू नाथ सिंह का स्वागत गुरूवार को बार एसोसिएशन आरा द्वारा एक समारोह आयोजित कर किया गया।
इस अवसर पर जिला एंव सत्र न्यायाधीश शुंभू नाथ सिंह ने बार के सदस्यों से सहयोग लेकर उचित न्याय देने की बाते कहीं। इस अवसर पर वार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष उदय नारायण प्रसाद ने जिला एंव सत्र न्यायाधीश का परिचय वार के सदस्यों से कराया।
गौरतलब है कि 31 जनवरी को जिला एंव सत्र न्यायाधीश अमरनाथ सहाय सेवानिवृत हुए थे।